शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों में नाराजगी
भोपाल|मध्य प्रदेश के लटेरी में बने स्थानीय सांदीपनि विद्यालय से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. विद्यालय के 9वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सांदीपनि विद्यालय से 332 छात्राें में से 245 छात्राें के फेल होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है|
जिला शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान
सांदीपनि विद्यालय से सामने आए इस गंभीर मामले को जिला शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लिया है और जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस जाटव ने विद्यालय के प्राचार्य रामेश्वर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. मामले में प्राचार्य को दो दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं|
शिक्षा अधिकारी ने मामले में छात्रों को दिया आश्वासन
मामले के बाहर आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों और छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है और जून माह में पुन: परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. हालांकि इस बीच अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है|परिजन जानना चाहते हैं कि परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगेगी या नहीं और एक बार फिर परीक्षा के लिए फीस भरना पड़ेगा. इस तरह के सवाल परिजनों के मन में उठ रहे हैं, जिनका जवाब अब विद्यालय के पास ही मौजूद है|
शिक्षा की गुणवत्ता पर खड़े हो रहे सवाल
इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के असफल होने से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. कांग्रेस ने भी इस पूरे मुद्दे को लेकर शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. अब इस पूरे मामले में विभागीय जांच और प्राचार्य के जवाब के इंतजार है, मामले में प्राचार्य और विभागीय तथ्य सामने आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी|

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण