पृथ्वी शॉ ने रिकॉर्ड शतक जड़ने के बाद कहा.....
थ्वी शॉ ने चोट से लंबे समय के बाद पेशेवर क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की और छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शतक जमाया। पृथ्वी शॉ ने यह शतक जमाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 185 गेंदों में 18 चौके और तीन छक्के की मदद से 159 रन बनाए।
पृथ्वी शॉ ने रिकॉर्ड शतक जड़ने के बाद भारतीय टीम में वापसी करने के बारे में अपनी राय प्रकट की है। शॉ ने कहा कि इस समय वो भारतीय टीम में वापसी के बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं और उनका पूरा ध्यान केवल मुंबई को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने पर लगा हुआ है। पृथ्वी शॉ ने इंटरव्यू में अपने लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।
पृथ्वी शॉ ने क्या कहा
मैं दूर की नहीं सोच रहा हूं। मैं वर्तमान में रह रहा हूं। कोई अपेक्षा नहीं है। मैं खुश हूं कि क्रिकेट खेलने लौटा हूं। मैं चोट से उबरकर लौटा हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य रणजी ट्रॉफी खिताब मुंबई के लिए जीतना है और मैं टीम के लिए योगदान देकर इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं।
बल्लेबाजी करके अजीब लगा
पृथ्वी शॉ ने कहा कि चोट से उबरने के बाद लंबे समय बाद क्रीज पर वापसी की तो बल्लेबाजी करते हुए अजीब महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद उनको सब ठीक लगने लगा और कोई परेशानी नहीं हुई।
मैं अच्छा करना चाहता हूं, लेकिन कभी सोचता हूं कि अपनी स्टाइल में बल्लेबाजी कर पाऊंगा या नहीं। जब वापसी करूंगा तो कैसे खेलूंगा? मैं अच्छी पारी खेल पाऊंगा या नहीं। यह सारे विचार मेरे दिमाग में घूम रहे थे। मगर कुछ घंटे क्रीज पर खड़े रहने के बाद चीजें ठीक हो गईं।
तीन साल से बाहर
मैं घबराया हुआ नहीं था, लेकिन अजीब महसूस हो रहा था। हालांकि, मैं मैच की तैयारी कर चुका था और खुद को प्रोत्साहित कर रहा था कि सब ठीक हो जाएगा।
बता दें कि पृथ्वी शॉ तीन साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शॉ को भारत के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक माना जा रहा था, लेकिन वो अपनी प्रतिभा के साथ अब तक न्याय करते हुए नजर नहीं आएं हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही