'कुली' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी पूजा हेगड़े, मेकर्स ने किया ऐलान
रजनीकांत की आगामी फिल्म है 'कुली'। लोकेश कनगराज इसका निर्देशन कर रहे हैं। एलान के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चा में है। अब इसकी स्टारकास्ट में एक चर्चित साउथ अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। वह अभिनेत्री हैं पूजा हेगड़े। फिल्म 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री की जानकारी मेकर्स ने दी है। बाकायदा उनकी पहली झलक भी साझा की गई है।
मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने के साथ-साथ लोकेश कनगराज ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। अब 'कुली' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए टीम में पूजा हेगड़े का स्वागत किया है। साथ में लिखा है, 'हां, आपने सही अनुमान लगाया। 'कुली' के सेट से पूजा हेगड़े।'
इस साल रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैमियो होने की खबर है। इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान या रणवीर सिंह 'कुली' में एक खास भूमिका निभाएंगे, लेकिन ऐसी खबरें अफवाह ही साबित हुईं। फिल्म 'कुली' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदे हैं। पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'देवा' में देखा गया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ जमी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स