कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की राह में पुलिस की रोक, डॉ. केबी त्रिपाठी नजरबंद
बरेली। बदायूं के सैंजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में दो अफसरों की सनसनीखेज हत्या के मामले में वस्तुस्थिति जानने पूरनपुर जा रहे कांग्रेस के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गठित इस दल में शामिल वरिष्ठ नेताओं को प्रशासन ने उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया। बरेली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी के निवास पर सुबह ही पुलिस बल पहुंच गया और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. केबी त्रिपाठी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी वारदात आम हो गई हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक हर्षित मिश्रा ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। केबी त्रिपाठी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना अलोकतांत्रिक है और यह सरकार की विफलता को दर्शाता है।
हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। डॉ. त्रिपाठी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की अपील भी की। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक संजय कपूर, धीरेंद्र प्रसाद, पीलीभीत जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह चब्बा आदि को जिन्हें पुलिस ने उनके संबंधित क्षेत्रों में ही रोक लिया। जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि पुलिस के इस कृत्य की पूरी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें