PM मोदी 21 फरवरी को करेंगे 9वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन
पीएम मोदी 21 फरवरी को रायसीना डायलॉग के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 9वें रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि ग्रीस के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोताकिस होंगे। वह भी इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।बता दें कि 9वां रायसीना डायलॉग 21 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी के निमंत्रण पर ही ग्रीस के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोताकिस दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। ग्रीस के पीएम के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा।विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह 15 वर्षों के बाद ग्रीस के किसी नेता की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। आखिरी बार साल 2008 में ग्रीस के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आए थे। जनवरी 2008 में भारत दौरे पर आए तत्कालीन ग्रीक प्रधानमंत्री कोस्टास करमनलिस के साथ विदेश मंत्री डोरा बाकोयानिस भी मौजूद थे।विदेश मंत्रालय ने कहा कि ग्रीस के पीएम मिसोताकिस की भारत यात्रा से दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ग्रीस के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही वह उनके सम्मान में भोजन की मेजबानी करेंगे।

23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल