हड़ताल के कारण घर लौट रहे मरीज
वाराणसी । कोलकाता में महिला रेजिडेंट के साथ दुराचार और हत्या के विरोध में 5 वें दिन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बी एच यू, वाराणसी के सर सुन्दरलाल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल समाप्त न होता देख मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज लेकर अपने -अपने घर लौट रहे है। अस्पताल का स्टाफ भी मरीजों के तिमारदारों को अस्पताल खाली करने का सुझाव दें रहे है। सर सुन्दर लाल अस्पताल का न्यूरोलॉजी, मेडिकल, सर्जरी एवं यूरोलॉजी वार्ड में बेड पूरे के पूरे खाली हो गए है। येन -केन प्रकारेन आपाताकालीन सेवाएं जारी हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आज 24 घंटे के हड़ताल के आह्वाहन पर सरकारी गैरसरकारी क्षेत्रों के सभी चिकित्सक कार्य से विरत रहे। आई एम ए के हड़ताल के कारण वाराणसी का शिवप्रसाद गुप्त जिला अस्पताल, मानसिक रोग अस्पताल एवं महिला अस्पताल में चिकित्सक कार्य पर नहीं आये, परिणामस्वरुप मरीज बेड पर कराहते रहे, कोई पूछने वाला नहीं था। चिकित्सकों का कहना है कि कोई समाधान नहीं निकला तो आगे लड़ाई लम्बी चलेगी। इधर सरसुन्दर लाल अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों के हड़ताल के कारण अस्पताल का प्रवेश द्वार गेट न. 1 में ताला लगा दिया है।
कैमूर (बिहार )से मरीज लेकर आये परिजन ने बताया कि सुबह 8 बजे से इंतजार करते 9घंटे बीत गए अबतक कोई डॉक्टर नहीं आया। भदोही से इलाज कराने आये हरिशंकर ने बताया कि मेरे मरीज को पेट की गंभीर बीमारी है कोई डॉक्टर देखने वाला नहीं है।

जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते