परिणीति चोपड़ा रखने जा रही हैं संगीत की दुनिया में कदम
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री को फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए दर्शकों से सराहना मिली है। परिणीति ने ना केवल अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है, बल्कि अपनी फिल्मों में कई गानों को अपनी आवाज देकर अपनी गायन प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री अपनी सिंगिंग की कला को आगे ले जाने को तैयार हैं।
संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं परिणीति
परिणीति चोपड़ा संगीत की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट एलएलपी के साथ साइन अप करके सिंगिंग के अपने जुनून को एक लाइव मंच पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है की यह टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट का एक हिस्सा है, जो देश के मशहूर संगीतकारों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी सहित 25 से अधिक कलाकारों के नाम शामिल हैं।
इन फिल्मों के गानो को दी आवाज
परिणीति चोपड़ा ने वर्ष 2017 में अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के 'माना के हम यार नहीं' गाने को अपनी आवाज दी थी। इसके आलावा अभिनेत्री ने वर्ष 2019 में आई फिल्म 'केसरी' में देशभक्ति गान 'तेरी मिट्टी' गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। वहीं, वर्ष 2021 की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का 'मतलबी यारियां' गाना गाया था। अभिनेत्री ने शादी में अपने पति राघव चड्ढा को 'ओ पिया' डेडिकेट किया था, जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। परिणीति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
परिणीति का वर्कफ्रंट
परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। इसके अलावा 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में परिणीति अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। वहीं, अभिनेत्री की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। यह फिल्म पंजाब के एक मशहूर गायक के जीवन पर आधारित है।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद