पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट
शिवपुरी। अंतरराज्यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम सेंवढ़ा निवासी बदमाश सूरज पारदी को पुलिस ने बुधवार को गाराघाट के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी वारदात की टोह में शिवपुरी आया था।उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली थी।
उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार शिवपुरी आ चुकी थी और कई पत्र भी पुलिस को लिखे थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज पारदी अपने घर सेंवढ़ा आया हुआ है।इस पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने उसकी तलाश में सेंवढ़ा में दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की तो उसने 24-25 जून की दरम्यानी रात गाराघाट पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की कार पंक्चर कर लूट की वारदात को स्वीकार किया।ठेकेदार अनिल भारद्वाज से सूरज पारदी ने लूट उस समय की थी जब वह भोपाल से लौट कर गोहद जा रहे थे। बदमाश ठेकेदार से सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी और 1 लाख रुपये नकद लूट कर ले गए थे।इसके अलावा सूरज ने उसी रात सांकडे हनुमान मंदिर से छह हजार रुपये नकद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुराने की वारदात स्वीकार की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही