कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। ग्रीन-हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी की। ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन 10वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
इस जोड़ी ने 2004 में ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए जेसन गिलेस्पी और ग्लेन मैक्ग्रा द्वारा की गई 114 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट इतिहास में ग्रीन-हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की।
एगर-ह्यूज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एश्टन एगर और फिल ह्यूज के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2013 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 163 रन की साझेदारी की थी। आर्थर अल्फ्रेड मैली और जॉन मॉरिस टेलर की जोड़ी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है, जिन्होंने 1924 में सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ 127 रन की साझेदारी की थी।
वारविक विंडरीज आर्मस्ट्रांग और रेगीनाल्ड एलेक्सेंडर डफ की जोड़ी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की थी। ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी चौथे स्थान पर काबिज हो गई है।
ग्रीन ने खेली अद्भुत पारी
बहरहाल, कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड के बीच साझेदारी का बड़ा श्रेय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को जाता है। चौथे नंबर पर उतरकर ग्रीन ने न सिर्फ यादगार पारी खेली बल्कि टीम को सुखद स्थिति में भी पहुंचाया। ग्रीन ने 275 गेंदों में 23 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 174 रन बनाए। वहीं जोश हेजलवुड ने 62 गेंदों में चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। मैट हेनरी ने हेजलवुड को रवींद्र के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
न्यूजीलैंड के खस्ता हाल
बता दें कि कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 115.1 ओवर में 383 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी महज 43.1 ओवर में 179 रन पर ढेर हुई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 204 रन की बढ़त मिली।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही