पश्चिमी यूपी में भाजपा की अंदरूनी कलह से विपक्ष हुआ मजबूत
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को होने जा रहा है, ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ गया है। एक तरफ जहां भाजपा की अंदरुनी कलह प्रत्याशियों की जीत पर बैरियर का काम करती दिख रही है तो वहीं जातिगत समीकरण भी नेताओं को परेशान करने वाले हैं। मुसलमान, अजा समुदाय और अब राजपूत विद्रोह ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दरअसल प्रदेश बीजेपी के प्रमुख चेहरे संगीत सोम और संजीव बालियान जातिगत समीकरण के फेर में उलझते नजर आए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की समुदाय विशेष पर की गई टिप्पणी ने राजपूत विद्रोह को सामने लाने का काम किया, जो अब सुर्खियों में है। इस प्रकार मुसलमान और अनुसूचित जाति के बाद, राजपूत समुदाय भी भाजपा से नाराज हो गया है। राजपूत समुदाय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा समुदाय है, इसलिए भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। यदि इस मामले में जल्द कोई रास्ता नहीं निकाला जाता है तो भाजपा को इसका खासा नुक्सान हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी यूपी में राजपूतों की दर 10 फीसदी बैठती है, ऐसे में ये चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इनके प्रभावी क्षेत्रों में आगरा और फतहपुर सीकरी के साथ ही गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, कैराना, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनोर, नगीना, अमरोहा, मोरादाबाद, संभल, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा प्रमुख हैं। अब चूंकि राजपूत समुदाय वर्षों से बीजेपी सपोटर माना जाता रहा है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट के साथ पार्टी टिकट में हिस्सेदारी ऐतिहासिक रूप से कम कर दी गई। पारंपरिक राजपूत सीट गाजियाबाद से जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह को टिकट नहीं मिलना जहां नाराजगी का कारण रहा है, वहीं एके गर्ग को टिकट दिए जाने से भी राजपूत समुदाय खुद को छला महसूस कर रहा है।
हद ये है कि अब दोनों ही नेता यानी सोम और बालियान एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। बालियान कहते हैं कि पार्टी सब देख रही है कि कौन क्या कह रहा। चुनाव बाद पार्टी फैसला लेगी। दूसरी तरफ सोम कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि बालियान कौन है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद ये नेता नरम पड़ गए हैं और आगे इस तरह का कोई बयान या काम नहीं करेंगे, जिससे पार्टी को नुक्सान हो। एक चुनावी अनुमान के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में जाटों की संख्या के बराबर राजपूत आठ प्रतिशत से अधिक हैं, और अगर वे चुनाव के दौरान भाजपा का बहिष्कार करना चुनते हैं तो वे खेल बिगाड़ सकते हैं। वैसे भी कहा जा रहा है कि कुछ सीट को छोड़कर राजपूत भाजपा के खिलाफ जा रहे हैं, जिसके लिए कहीं न कहीं भाजपा की अंदरुनी कलह को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा