छात्राओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा । छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका साथी फरार हो गया हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस गैंग ने गाजियाबाद की कंपनी में नौकरी करने वाली की युवती से छेड़छाड़ की और आरोपियों ने ट्रेन से चलते ऑटो तक पीड़िता के साथ अश्लील हरकत भी की थी। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को कॉल कर आरोपी हितेश को पकड़ लिया और बाकी अन्य फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह रोजाना खुर्जा से गाजियाबाद कंपनी में नौकरी करने आती है। खुर्जा से पीड़िता दादरी तक ट्रेन से सफर करती है। इसके बाद ऑटो से कंपनी तक पहुंचती है। आरोप है कि उसके साथ ट्रेन में सफर करने वाले 4 युवक कई दिनों से रास्ते में छेड़छाड़ कर रहे थे। शनिवार को पीड़िता रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो से कंपनी जा रही थी। चारों आरोपी भी जबरदस्ती ऑटो में सवार होकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर अश्लील हरकत करने लगे। इस पर पीड़िता 112 नंबर पर कॉल कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। कॉल करते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन हितेश नाम के आरोपी को पीड़िता ने पकड लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे