छात्र गुटों के मारपीट मामले में एक आरोपी किया गिरफ्तार
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बागला कॉलेज के पास घटित मारपीट की घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि गत 2 सितम्बर को कुलदीप पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम सठिया थाना सासनी द्वारा थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि वह बागला महाविद्यालय मे पढता है । महाविद्यालय से घर जाते समय रोहित कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गयी । पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है । जिसके उक्त वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद 1 आरोपी मोहित कुमार पुत्र महेश निवासी भोजपुर को गिरफ्तार किया गया है । उक्त घटना में शेष आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे है । शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव मय टीम शामिल थे।

यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान