नागा चैतन्य संग डेटिंग की खबरों पर शोभिता धुलिपाला ने कहा......
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और साउथ एक्टर नागा चैतन्य को लेकर अकसर गपशप रहती है कि वह एक दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे हैं. लेकिन कभी भी यूं प्यार को लेकर रिएक्ट नहीं किया है. मगर अब शोभिता धुलिपाला का रिएक्शन सामने आया है. जहां उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी के साथ प्यार में हैं. तो चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने इश्क फरमाने को लेकर क्या कहा है.
दिए इंटरव्यू में, शोभिता धुलिपाला ने लवलाइफ पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा प्यार में ही रहती हैं. हालांकि उन्होंने पार्टनर और रिलेशनशिप के बारे में साफ-साफ कुछ भी नहीं कहा है.
प्यार को लेकर शोभिता
शोभिता धुलिपाला से पूछा गया कि क्या वह किसी के साथ प्यार में हैं. तब उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा प्यार में होती हूं. प्यार इंसान के लिए फ्यूल की तरह काम करता है. मुझे लगता है कि ये एक ऐसी चीज है जो जरूरी भी है और अमूल्य भी है.'
रिलेशनशिप को लेकर शोभिता
रिलेशनशिप में वह कैसी हैं? इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें देखकर लग सकता है कि वह मजबूत और कठोर हैं. जो उन्होंने काम किया है वो शायद इस थियोरी को सही भी साबित करती हो. लेकिन असल जिंदगी में वह इसके उलट है. शांत वाली मसखरा जैसा असल में उनका नेचर है. उनके लिए प्यार इस दुनिया में सबसे प्योर है.
नागा चैतन्य और सामंथा
मालूम हो, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक हो चुका है. डिवोर्स के बाद से लगातार उनका नाम शोभिता धुलिपाला से जुड़ रहा है. मगर दोनों ने कभी भी रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है.

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी