युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
दमोह जिले की एक युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी भोमाराम नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की साइबर सेल की मदद से तलाश शुरू की थी।एएसपी संदीप मिश्रा व पथरिया एसडीओपी रघु केसरी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को राजस्थान भेजा गया। जहां से तीन जुलाई को आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार कर दमोह लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा फर्जी आईडी बनाई गई है। इसलिए पुलिस ने अपील भी की है आजकल अनेक लोग फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करते में सावधानी बरतें और कोई भी परेशानी आने पर पुलिस को सूचना जरूर दें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही