रोहित-कुलदीप नहीं, अब विराट-रोहित को इंतजार करना पड़ेगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की अगस्त में होने वाले एक दौरे को लेकर बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने इस दौरे के शेड्यूल को बदल दिया है। भारत को अगस्त में बांग्लादेश दोरे पर जाना था। अब बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर फैसला किया है कि ये दौरा अब पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। भारतीय बोर्ड ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
भारत को इसी साल अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। अब इस सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने बीसीबी के साथ मिलकर सितंबर-2026 में इस दौरे को कराने का फैसला किया है।
ये है वजह
बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया, "बीसीबी और बीसीसीआई ने आम सहमति से अगस्त -2025 में दोनों देशों के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज को स्थागित कर सितंबर-2026 में आयोजित कराने का फैसला किया है। दोनों बोर्ड ने काफी चर्चा के बाद ये फैसला किया है। इस फैसले को लेते समय दोनों टीमों की इंटरनेशनल प्रतिबद्धताएं और कार्यक्रम को ध्यान में रखा गया।"
क्या कुछ और है हकीकत?
बीसीसीआई ने इसके पीछे जो वजह बताई है उसके अलावा हकीकत कुछ और भी हो सकती है। इस सम बांग्लादेश में राजनीतिक हालात ठीक नहीं है। वहां कुछ ही महीनों पहले तख्तापलट हुआ है। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस बात का जिक्र करते हुए लिखा, "बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति स्थिर नहीं है। कूटनीतिक पक्ष को देखते हुए भारतीय सरकार ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि वह इस दौरे को हरी झंडी न दे।"
बहुत संभावना है कि इस कारण बीसीसीआई ने टीम को न भेजने का फैसला किया हो और बांग्लादेश बोर्ड को इस बारे में सूचित कर दिया है जिस पर वह भी राजी हो गया हो।

चाहत में पागलपन या सोची-समझी साजिश? मर्डर केस में बड़ा खुलासा
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज