न्यूजीलैंड 18 महीनों में दूसरी बार मंदी की चपेट में
वेलिंगटन । सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों के नए दौर में 2023 की अंतिम तिमाही में न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में गिरावट की पुष्टि होने के बाद देश में 18 महीनों में दूसरी बाद मंदी का दौर आ गया है। न्यूजीलैंड की एक आधिकारिक सांख्यिकी एजेंसी ने घोषणा की कि दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति के हिसाब से 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालिया गिरावट सितंबर तिमाही में 0.3 प्रतिशत संकुचन के बाद आई है, जो मंदी की तकनीकी परिभाषा को पूरा करती है। पिछले 18 महीनों में यह न्यूजीलैंड की दूसरी मंदी है। न्यूजीलैंड ने पिछली पांच तिमाहियों में से चार में नकारात्मक जीडीपी आंकड़े दिए थे और इसकी वार्षिक वृद्धि दर केवल 0.6 प्रतिशत थी। न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक द्वारा एक सपाट आंकड़े की भविष्यवाणी के साथ मंदी की काफी हद तक संभावना जताई जा रही थी।

नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
नाला पार करते समय हादसा, 20 घंटे बाद मिले दोनों के शव
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर