एक बार फिर विवादों में आई कंपनी Nestle
मैगी बनाने वाली कंपनी Nestle एक बार फिर विवादों में है। इस बार कंपनी अपने बेबी फूड आइटम में जरूरत से ज्यादा शूगर की मात्रा को लेकर चर्चा में है। नेस्ले पर आरोप हैं कि वह विकासशील देशों में बेबी फूड्स पर शहद के साथ शुगर मिलाती है। पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नेस्ले इंडिया के नमूनों की जांच से पता चलता है कि उसके बेबी फूड सेरेलैक के हर सर्विंग में औसतन 3 ग्राम शूगर मिली हुई रहती है।
शूगर कम करने पर कंपनी का फोकस
नेस्ले इंडिया ने इन आरोपों का जवाब देते हुए बताया कि पिछले पांच सालों में उसने अपने बेबी फूड प्रोडक्ट से एडेड शूगर की 30 प्रतिशत तक कम करना शुरू कर दिया है। अपनी सफाई में कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम नियमित रूप से अपने पोर्टफोलियो को रिव्यू करते रहते हैं। हम न्यूट्रेशन, क्वालिटी, सेफ्टी और टेस्ट से समझौता किए बगैर बिना अतिरिक्त शूगर डालकर अपने प्रोडक्ट में निरंतर सुधार कर रहे हैं।
क्वालिटी से नहीं किया समझौता
नेस्ले इंडिया ने दावा किया कि उसके बेबी फूड में सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज, लौह आदि की मात्रा भरपूर होती है, जो छोटे बच्चों के लिए जरूरी होते हैं। हम अपने प्रोडक्ट की न्यूट्रीशनल क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करते हैं और न ही करेंगे। कंपनी का यह भी कहना था कि वह अपने प्रोडक्ट में पोषण से जुड़ी प्रोफाइल को बेहतर करने के लिए ग्लोबल रिसर्च और डेवलपमेंट नेटवर्क का लाभ उठाते हैं।प्रोडक्ट्स में शूगर की अतिरिक्त मात्रा को लेकर नेस्ले इंडिया का कहना है कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत में बनने वाले हमारे उत्पाद CODEX स्टेंडर्ड्स और दूसरे नियमों का सख्ती से पालन करते हैं।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम