चाची के प्यार में पागल हुआ भतीजा, चाचा ने कर दी हत्या
आगरा । जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी को बहाने से बुलाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पत्नी का प्रेमी रिश्ते में भतीजा लगता था। इस पर परिवार और अन्य लोग मजाक उड़ाते थे।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बाड़ी सैपऊ निवासी लक्ष्मण की शादी नीतू से सात साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। नीतू पांच महीने से मनिया के कंचन के साथ रह रही थी। पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था। नीतू ने पति से तलाक के लिए केस कोर्ट में डाल रखा था। लक्ष्मण ने रविवार को नीतू को बहाने से घर बुलाया। कहा कि वह बच्चों से मिलना चाहता है। कंचन के पहुंचने पर लक्ष्मण ने कंचन के सीने में गोली मार दी थी। लोगों ने लक्ष्मण की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार के मुताबिक, हत्यारोपी लक्ष्मण ने पूछताछ में बताया कि कंचन उसका रिश्ते में भतीजा लगता था। पत्नी भतीजे के साथ रह रही थी। उसको कई बार समझाया। मगर, वह वापस आने के लिए राजी नहीं हुई। कंचन को भी समझाने का प्रयास किया। लोग उसका मजाक उड़ाते थे। इसलिए उसने साजिश रची। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण ने पहले की तमंचा खरीदकर ले आया था। बहाने से बुलाकर हत्या कर दी। आरोपी के भाई प्रकाश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा