मुनव्वर फारूकी ने इंस्टा स्टोरी पर उठाए पुलिस के आदेश पर सवाल
पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन और कई रियलिटी शोज के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में आ गए हैं। मुनव्वर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। अब कॉमेडियन ने मेरठ में ईद को लेकर जारी किए गए नोटिस पर नाराजगी जाहिर की है और तंज भी कसा है। दरअसल, मेरठ पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों पर ईद की नमाज न पढ़ने की हिदायत दी है। इस पर मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अब सड़क पर नहीं होगा कोई त्योहार?
मेरठ पुलिस ने 28 मार्च को रमजान के आखिरी शुक्रवार की नमाज और ईद-उल-फित्र को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि किसी भी हाल में लोगों को सड़कों के किनारे नमाज नहीं पढ़नी है। अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। कॉमेडियन ने लिखा, "30 मिनट की नमाज के लिए ये? क्या अब कोई भी त्योहार भारत की सड़कों पर नहीं होगा?"
पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं मुनव्वर
पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारूकी इस तरह के मामले को लेकर सुर्खियों में आए हों। धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर अक्सर वे तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में अपने कॉमेडी शो 'हफ्ता वसूली' में अपमानजनक भाषा और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
साल 2021 में मुनव्वर फारूकी ने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कुछ लोगों ने केस भी दर्ज कराया था। बताते चलें कि हाल ही में मुनव्वर अपनी पत्नी मेहजबीन कोटवाला के साथ उमराह करने के लिए मक्का गए थे।

करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल