मुकेश कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ परफॉर्मेंस को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा....
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार घरेलू मैचों में कई बार अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट खेला था. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मौका मिला. मुकेश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेले थे. इस दौरान उन्होंने अच्छी बॉलिंग की थी. मुकेश ने अपने परफॉर्मेंस को लेकर हाल ही में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के मैदान में क्या फर्क है.
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया था. मुकेश ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के दौरान 2.2 ओवरों में एक भी रन नहीं दिया था और 2 विकेट लिए थे. इसके साथ ही मुकेश ने 2 मेडन ओवर भी निकाले थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 10 ओवर फेंके. इस दौरान 56 रन देकर 2 विकेट लिए थे. मुकेश ने 2 मेडन ओवर भी निकाले थे.
मुकेश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा, ''मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली थी मैंने उसे अच्छे से निभाया है. मैं अपनी बॉलिंग परफॉर्मेंस को लेकर संतुष्ट हूं. अहम बात यह है कि मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है. अगर भारत के मैदानों की तुलना में यहां (दक्षिण अफ्रीका) के मैदान को देखें तो काफी फर्क है. भारत में गेंदबाज फुल लेंथ पर बॉल डालने की कोशिश करते हैं. गेंद हवा में घुमती है. लेकिन अगर आप यहां यह करोगे तो शॉट लग जाएगा.''
बता दें कि मुकेश टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 6 विकेट लिए हैं. मुकेश ने 6 वनडे मैचों में 5 विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान 10 विकेट लिए हैं.

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद