आदियोगी दर्शन करने पहुंचीं मौनी रॉय, किया जल अभिषेक
छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा करती रहती हैं। मौनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं।
अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री गुलाबी रंग का सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
मौनी पहली तस्वीर में शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वे शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अभिनेत्री एक अन्य तस्वीर में ध्यान लगाती दिख रही हैं। एक तस्वीर में मौनी महादेव को जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। आदियोगी प्रतिमा के सामने पोज देते हुए मौनी बेहद प्यारी लग रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मौनी ने तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे आदि, तुम ही मेरे अनंत, शिव शिव।' ईशा फाउंडेशन को लेकर उन्होंने कहा, 'हर बार की तरह एक शानदार अनुभव। मुझे आश्रम जाना बहुत अच्छा लगता है। यह मेरा सुरक्षित स्थान है, जब मैं वहां रहती हूं, तो मुझे जो आनंद मिलता है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।'
मौनी रॉय ने नागिन बनकर दर्शकों की खूब वाहवाही लुटी। इसके अलावा वे 'देवों के देव महादेव' में नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल में मौनी ने पार्वती देवी और सती का रोल निभाया था। मौनी की फिल्मों की बात करें, तो अभिनेत्री ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी काम किया है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएं। इससे पहले वह 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही