गांव में फूड पॉइजनिंग से 50 से अधिक बीमार
मथुरा। यूपी के मथुरा में जन्माष्टमी के दिन गांव में फूड पॉइजनिंग से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। जिसके बाद महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हुई। अस्पताल में भर्ती एक किशोरी ने बताया कि हमने रात में कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाए थे। इसके बाद मुझे उल्टी होने लगी और पेट में जलन महसूस हुई। वहीं मरीज के साथ आए परखम गांव के एक शख्स ने बताया कि पकौड़े खाने के बाद लोगों को चक्कर आने, उल्टी और कंपकंपी की शिकायत होने लगी। कुट्टू का आटा गांव की एक दुकान से खरीदा था। जिसको खाने के बाद गांव के करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। गांव के एक अन्य निवासी महेश ने बताया कि मेरी पत्नी खड़ी नहीं हो पा रही है वह बहुत कमजोर हो गई है लगभग बेहोश है। गांव के कई लोगों ने व्रत में कुट्टू के आटे का प्रयोग किया था। वहीं अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि रात 1 बजे उल्टी और घबराहट की शिकायत के साथ करीब 29 मरीज यहां भर्ती हुए थे। डॉक्टर ने कहा कि मुझे बताया गया कि कुछ अन्य मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भी ले जाया गया है। यहां भर्ती सभी लोगों का इलाज चल रहा है उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मथुरा के फरह ब्लॉक के आधा दर्जन गांव में कुट्टू के आटा से बनी पकौड़ी खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। देर रात से तबीयत बिगड़ने पर बीमार लोग अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों की संख्या अधिक होने पर उनको मथुरा के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। परखम, बरोदा, मखदूम खैरट आदि गांव के लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। गांव वालों बताया कि इलाके में कुछ दुकानें हैं जहां से व्रतियों ने कुट्टू का आटा खरीदा था। आशंका है कि आटे की गुणवत्ता खराब हो सकती है या फिर आटे में कोई विषाक्त पदार्थ मिला हो सकता है। फिलहाल मरीजों के इलाज के साथ जांच-पड़ताल जारी है।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद