मुरादाबाद हादसा: तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को टक्कर मारी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मुरादाबाद: शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया। यहां रोड किनारे खड़ी छात्राओं को तेज रफ्तार से आ रही एक बलेनो कार ने टक्कर मार दी। कार ने स्कूल की 5 छात्राओं को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे छात्राएं कार के साथ घसीटते हुए बहुत दूर तक चली गईं और उछलकर दूर जा गिरीं। सभी छात्राओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
तेज रफ्तार में थी कार
दरअसल, मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस की टीडीआई सिटी कॉलोनी में रोड किनारे कुछ छात्राएं खड़ी थीं। उन्हें दूसरे स्कूल में कार्यक्रम में जाना था। इसी बीच एक तेज रफ्तार से आती कार ने सभी को जोरदार टक्कर मार दी। कार सभी छात्राओं को घसीटते हुए दूर तक ले गई। इस हादसे में छात्राएं उछलकर रोड पर गिर गईं। वहीं हादसे के बाद पास ही खड़े अन्य छात्र और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आनन-फानन में सभी घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हवा में उछलकर दूर गिरी छात्राएं
बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं 12वीं में पढ़ने वाली शिरडी साईं स्कूल की हैं। ये सभी गोल्डन गेट स्कूल में एक कार्यक्रम में आईं थीं और वापस जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थीं। तभी एक बलेनो कार सवार ने उन्हें रौंद दिया। सभी को एशियन विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सभी छात्राओं के परिजन व स्कूल प्रशासन के लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं एक घायल छात्रा ने बताया कि पांच-छह छात्राएं खड़ी थीं। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सभी घायल हो गईं।
चालक के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस
वहीं पुलिस ने बताया कि घटना थाना सिविल लाइन के रामगंगा विहार की है। पांच-छह छात्राओं को एक तेज गति से आ रही बलेनो कार ने टक्कर मार दी है। इसमें से एक छात्रा की हालत थोड़ी खराब है, बाकी सब नॉर्मल हैं। कार चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शायद वह कार चलाना सीख रहा था, क्योंकि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें