मोबाइल दुकान में सेंधमारी: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप-मोबाइल बरामद
अकलतरा / मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल एवं हेडफोन कीमती 26500 रुपए को बरामद किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
अकलतरा टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद मार्बल निवासी कटघरी का मोबाइल व इलेक्ट्रानिक दुकान है। 23 जुलाई की रात्रि में दुकान का शटर का ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों ने टेबलेट, लैपटॉप रिपेयरिंग के लिए रखे 2 नग मोबाइल, हेडफोन कुल कीमती 26500 रुपए को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। मामले की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने धारा 331, 4, 305 कायम कर विवेचना शुरू की।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी जयशंकर ओग्रे, आदित्य यादव उर्फ लालू यादव एवं अमित यादव निवासी कटघरी थाना अकलतरा जो दुकान के आस पास संदिग्ध हालत में देखे गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों को चोरी के आरोप में जेल दाखिल किया गया। चोरी की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझाने में टीआई भास्कर शर्मा, प्रआर. शरफुद्दीन का योगदान रहा।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार
न्यूक्लियर डील के बदले ट्रंप की नई शर्त, सऊदी पर अब्राहम समझौते का दबाव क्यों?