एमआई एमिरेट्स ने आईएलटी20 के दूसरे संस्करण का जीत खिताब
एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने आईएलटी20 (ILT20 2024) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को 45 रन से हराया और खिताब अपने नाम किया। दुबई कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था और खिताबी मुकाबले में दुबई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।
ILT20 2024: MI Emirates ने जीता आईएलटी20 का दूसरा सीजन
एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने दुबई कैपिटल्स को ILT20 2024 के फाइनल मैच में यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 का दूसरा खिताब जीत लिया। दुबई कैपिटल्स को फाइनल मैच में एमआई एमिरेट्स ने 45 रन से हराया और एमआई एमिरेट्स की टीम चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। वसीम के बल्ले से 43 रन निकले। कुसल परेरा ने 38 रन की पारी खेली। आंद्र फ्लेचर ने 53 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन के बल्ले से नाबाद 57 रन निकले। इस तरह एमआई एमिरेट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में दुबई कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। लॉय डुप्लॉय बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 35 रन की पारी खेली । सैम बिलिंग्स के बल्ले से 40 रन निकले। उनके अलावा होल्डर ने 24 रन की पारी खेली। एमआई एमिरेट्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और विजयकांत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हुसैन-मुहम्मद रोहिद और वकार को 1-1 सफलता मिली।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई