मेधा ने बाबा साहब को किया नमन्
बस्ती । शनिवार को मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
मेधा प्रवक्ता डी.डी. तिवारी ने कहा कि जिस तरह से बाबा साहब ने दलितों, वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया उसी कड़ी में मेधा द्वारा उत्तर प्रदेश के 20 लाख से अधिक वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने के लिये संघर्षरत है। कहा कि लोकसभा चुनाव में मेधा छात्र हितों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा और छात्र वृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के मुद्दे पर जन जागरण करेगी। प्रत्याशियोें से भी आग्रह किया जायेगा कि वे अपने चुनाव अभियान में इसे भी मुद्दा बनाये।
बाबा साहब को नमन् करने वालों में उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, राहुल तिवारी, रूद्र आदर्श पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, विनोद कुमार मिश्र, बालजी श्रीवास्तव, अजीत पाण्डेय आदि शामिल रहे।

इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा