अयोध्या से ब्राह्मण उम्मीदवार उतारेंगी मायावती!
लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती, सच्चिदानंद पांडे सचिन को अयोध्या में अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। सचिन ने हाल ही में भाजपा से अपना इस्तीफा दिया है। 13 मार्च को उन्होंने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीएसपी की टिकट पर अयोध्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पांडे ने बीजेपी को जो इस्तीफा भेजा था, उसमें उन्होंने कहा था कि अब मुझे पार्टी में बने रहने पर घुटन महसूस हो रही है, जिसकी वजह से अब बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा भेज रहा हूं। अंबेडकरनगर जिला अध्यक्ष के भेजे अपने पत्र में पांडे ने लिखा, मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करता चला आ रहा हूं, लेकिन पूर्व की और अब की भाजपा में सब कुछ बदल चुका है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बढ़ाने, उन्हें सम्मान देने और आगे बढ़ाने की बजाय पार्टी आयातित और धनबल से परिपूर्ण लोगों को ही तवज्जो देती है। उन्होंने कहा, पार्टी जिस सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है, असव में वह महज एक जुमला मात्र ही बनकर रह गया है, जबकि धरातल पर न तो इस नीति का कोई क्रियान्वयन है न ही विचारधारा में कहीं इसका असर है। जिसका प्रतिफल है कि जनपद के दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक और सामान्य समेत सभी वर्ग हतप्रभ और नाखुश हैं।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह