जमीनी विवाद में पेट्रोल डालकर शख्स को लगा दी आग
चंदौली के पीडीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डांडी में मंगलवार को दो पक्षों में बहस शुरू हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। जिसमें 54 वर्षीय विजय गुप्ता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जबकि घायल को उपचार के लिए निजी चिकत्सालय में भर्ती कराया।
यह है मामला
डांडी के रहने वाले विजय गुप्ता का उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को विजय गुप्ता छत की ढलाई के बाद अपना ट्रैक्टर निकाल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया।
इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें विजय गुप्ता झुलस गए। मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव