सांवेर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से कई लोग घायल
इंदौर। सांवेर (Sanwer) में चंद्रवतीगंज के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खेती कर किसान ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे इसी दौरान ट्राली पलटने से 35 लोग घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल सांवेर भेजा गया है। 15 एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। तीन लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है। मारने वालों में 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
सीएमएचओ डॉ माधव हसानी ने कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अरविंदो अस्पताल और एमवाय अस्पताल को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि लगभग 35 किसान खेतों पर काम करने के बाद अपने घर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली पलटने के कारण उसमें बैठे सभी लोग घायल हुए हैं।

लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा