महतारी वंदन योजना से महिलाओं के खिले चेहरे
बिलासपुर । जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। फार्म भरने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बड़ी संख्याओं में पहुंच रहीं है। महज तीन दिनों में लगभग 73 हजार 9 सौ से ज्यादा महिलाओं ने फार्म जमा किया हैै। इस योजना से महिलाओं के चेहरे दमक उठे है। योजना की पूरी जानकारी लेने एवं फार्म भरने को लेकर महिलाओं की उत्सुकता देखते बनती है।
महिलाओं को आवेदन भरने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पुख्ता तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिले में हर तरफ महतारी वंदन योजना का माहौल है। तखतपुर ब्लॉक के बेलटुकरी गांव की श्रीमती प्रीति सूर्यवंशी ने भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरा है। उन्होंने बताया कि उनके पति पेंटिग का काम करते है। उनकी आय से गुजर-बसर करना मुश्किल होता है। उनके दो बच्चे है उनकी पढ़ाई-लिखाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे परिवार के लिए मददगार साबित होगी।
श्रीमती संतोषी साहू ने बताया कि उनकी छोटी-छोटी खुशियां अब इस राशि से पूरी हो पाएंगी। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य घरेलू खर्चो में करेंगी। श्रीमती अनुपमा मेहर ने बताया कि वे और उनके पति रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि वे घर में हर माह लगने वाली दवाईयों पर खर्च करेंगी। श्रीमती बिंदिया साहू ने बताया कि तीज त्योहार में उन्हें मायके से जो भेंट मिलती है उसको वह मनचाहा खर्च करती है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हर माह दी जाने वाली राशि हमें तीज पर मिलने वाले उपहार जैसे लग रही है। उन्होंने योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते