LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
LPG Crisis: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में LPG सिलेंडर को लेकर बना पैनिक अब धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है. हालात यह हैं कि जहां कुछ दिन पहले रोजाना 14 हजार से ज्यादा सिलेंडर बुक हो रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 11 हजार रह गई है. फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक अफवाहों के चलते लोगों ने जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा कर लिए थे, लेकिन अब कई गैस एजेंसियों पर बुकिंग सामान्य से भी कम हो गई है. शहर की केवल तीन बड़ी एजेंसियों पर ही अपेक्षाकृत ज्यादा बुकिंग दर्ज हो रही है, जबकि बाकी जगहों पर मांग कम है. पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा भी घटकर 35 हजार से नीचे आ गया है.
स्थिति पहले से हुई सामान्य
दो दिन पहले तक स्थिति काफी अलग थी, जब एजेंसियों पर भारी भीड़ देखी गई और बुकिंग 28 से 30 हजार तक पहुंच गई थी, जबकि सप्लाई सिर्फ 22 हजार सिलेंडर की हो पाई थी. इस कारण पेंडिंग बुकिंग 40 हजार तक पहुंच गई थी और उपभोक्ताओं को 4 से 5 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था. अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. भौंरी स्थित ऑयल डिपो से भी लगातार सप्लाई जारी है.
कम गैस वाले सिलेंडर का खुलासा
इधर, बैरागढ़ और कोलार क्षेत्र में खाद्य विभाग और नापतौल विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई गड़बड़ियों का खुलासा किया है. जांच के दौरान सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े वाहन में लोड 42 सिलेंडरों की जांच की गई, जिसमें से 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918 रुपए होने के हिसाब से उपभोक्ताओं को करीब 200 रुपए तक का नुकसान हो सकता है.
अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
इसके अलावा बैरागढ़ चिचली इलाके में एक मकान पर छापेमारी के दौरान करीब 50 सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले. जांच में सामने आया कि वाहन दो दिन से भरा हुआ खड़ा था और केवल 10 सिलेंडरों के ही बिल उपलब्ध थे. नापतौल विभाग की जांच में 45 सिलेंडरों में मानक 14.2 किलो से 2 से 3 किलो तक गैस कम पाई गई, वहीं 8 सिलेंडरों में कंपनी की सील और प्लास्टिक कैप भी नहीं मिली.
सिलेंडर और वाहन जब्त
इस कार्रवाई में खाद्य विभाग ने 19 सिलेंडर और नापतौल विभाग ने 39 सिलेंडर सहित एक टाटा ऐस वाहन जब्त किया है. अधिकारियों ने इसे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और अवैध भंडारण का गंभीर मामला बताया है और आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण