बहराइच में तेंदुए का आतंक बढ़ा, तीन पर हुआ हमला
उतार प्रदेश:कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में गुरुवार को गन्ने के खेत से निकलकर आबादी में एक तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आपको बता दें कि निशानगाड़ा रेंज के भठ्ठा बरगदहा ग्राम पंचायत कारीकोट में गांव निवासी श्रीकिशन के खेत में कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा।
जानकारी के बाद देखते ही देखते गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत से निकल कर गांव निवासी संदीप के घर में घुस गया। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग तेंदुए को घर में बंद करने के लिए घेराबंदी करने का प्रयास करने लगे।
तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला
इस दौरान तेंदुए ने संदीप समेत रमाकांत, इंद्र दयाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पर निशानगाड़ा वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव, वन दारोगा इसरार अहमद, वन कर्मी राजेश कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाका लगाकर तेंदुए को भगाया।
मौके पर तैनात हैं वन कर्मी
इसके बाद सभी घायलों को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया। डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिव शंकर ने बताया कि मौके पर वनकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग की टीम ने अजगर का किया रेस्क्यू
कतर्नियाघाट रेंज सदर बीट के कुरकुरी कुआं गांव में पूर्व प्रधान जाहिद खान के मुर्गी फॉर्म में अजगर निकल आया। अजगर देख परिवार के लोग सहम गए। सूचना पर वनरक्षक अब्दुल सलाम मौके पर पहुंचे और टीम के साथ मिलकर अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। ग्रामीण बालक राम व रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने अजगर को मुर्गी फॉर्म में देखा। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। रेस्क्यू में वॉचर नबी अहमद और संजय भी शामिल रहे। वनरक्षक ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 20 किलो व लंबाई करीब आठ फिट है।

योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
धोखाधड़ी का मामला: आश्रम जमीन में 20 लाख की ठगी, साध्वी आत्म निष्ठा हुई प्रभावित