कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का शादी का कार्ड हुआ लीक
बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी की शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है। बीते महीने ही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के बाद अब बॉलीवुड के क्यूट और पॉपुलर कपल्स में से एक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जल्द ही सात-फेरे लेंगे।
बीते दिनों दोनों की शादी किस दिन हो रही है, इसकी डिटेल्स सामने आई थी। अब हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी लीक हो चुका है, जो बेहद ही यूनिक है।
पुलकित-कृति की शादी का कार्ड हुआ लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इस महीने की 13 तारीख को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलकित-कृति का वेडिंग कार्ड क्यूट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी है।
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कपल का लीक वेडिंग कार्ड शेयर किया है। ये वेडिंग कार्ड उनकी होम थीम पर बना हुआ है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की चेयर पर बैठे हुए हैं। लड़के ने कैप लगाई हुई है और हाथ में गिटार पकड़ा हुआ है और लड़की उसके सामने बैठी है, दोनों बालकनी में बैठकर समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं।
पुलकित- कृति की शादी के कार्ड पर लिखी ये बात
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के शादी के कार्ड में केवल वो दोनों ही नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि प्यारे दो डॉग्स भी इस वेडिंग कार्ड में शामिल है, जिसमें एक आराम फरमा रहा है और दूसरा बैठा हुआ है। इस वेडिंग कार्ड को बिल्कुल कार्टून के अंदाज में डिजाइन किया गया है, जैसा बचपन में हम सब कॉमिक बुक में देखते थे।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के वेडिंग कार्ड पर लिखा है, "हम अपने लोगों के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए इन्तजार नहीं कर सकते हैं...आपके प्यारे-पुलकित-कृति"। आपको बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की लव स्टोरी पांच साल एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही