पाखी के किरदार में अच्छी लग रही है कृतिका की एक्टिंग
मुंबई । एक्ट्रेस कृतिका देसाई ने अनुपमा शो में हाल ही में काम करना शुरू किया है। लोगों को पाखी के किरदार में उनकी एक्टिंग अच्छी लग रही है। हाल ही में सास बहू बेटियां ने कृतिका के साथ एक दिन बिताया है जहां उन्होंने अपने मेकअप रूम का टूर कराया है।
कृतिका ने सास बहू बेटियां की टीम को अपने शो के सेट पर बुलाया जहां उन्होंने अपने मेकअप रूम की सैर कराई। एक्टर्स अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने मेकअप रूम में ही बिताते हैं। वो पूरा दिन अपने शो के सेट पर शूट करते रहते हैं। कृतिका ने बताया कि वो काफी भगवान में माना करती हैं। वो शूट के कारण घर से जल्दी निकलती हैं जिससे वो मंदिर नहीं जा पाती। तो इसलिए उन्होंने अपने मेकअप रूम में अपने भगवान की मूर्तियां स्थापित की हुई हैं।कृतिका ने इसी बीच बताया कि वो वास्तु का भी बहुत ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने कमरे में पानी की डायरेक्शन के लिए कुछ चीज चाहिए थी, जिसके लिए उन्होंने अपने कमरे में एक वॉटरफॉल का पोस्टर लगाया। उन्होंने इसके बाद अपनी मेकअप किट भी दिखाई जिससे वो अपने आप को तैयार रखती हैं। शो में अच्छा दिखने के लिए एक्ट्रेसिस को अक्सर कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। कृतिका ने अपने कमरे में एक मैनिफेस्टेशन की दीवार भी सजाई हुई है।
उन्होंने बताया कि उनकी अबतक की जर्नी काफी सरप्राइजिंग रही है। वो क्लास में उतनी होशियार नहीं थीं लेकिन आज वो एक एक्ट्रेस बन गई हैं जिसकी उन्हें बेहद खुशी है। कृतिका ने और भी कई सारी बातें की और फिर वो तैयार होकर अपने शो के शूट पर चली गईं। बता दें कि स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में पाखी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कृतिका देसाई काफी टैलेंटेड हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में बहुत जल्द काफी बड़े टीवी सीरियल में काम कर लिया है।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
फिल्म को लेकर केरल की राजनीति गरमाई