कान्स फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने किया डेब्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया. रेड कारपेट पर उन्होंने धूम मचा दी. अब खुद एक्ट्रेस ने अपने लुक की हर अदा वाली फोटो शेयर की है.जहां उनके लुक, ज्वैलरी, मेकअप और स्टाइल को बारीकी से देखा जा सकता है. चलिए एक एक करके आपको कियारा आडवाणी की कान्स लुक वाली फोटोज दिखाते हैं.
दुनियाभर में पॉपुलर कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए कियारा आडवाणी भी काफी एक्साइटिड थीं. उनके अलावा इस साल शोभिता धुलिपाला ने भी डेब्यू किया है. ऐश्वर्य राय बच्चन, उर्वशी रौतेला से लेकर दीप्ति जैसी एक्ट्रेस का भी इस बार खास अंदाज देखने को मिला है.
कान्स से कियारा का लुक
कियारा आडवाणी के कान्स लुक की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. ये आइवॉरी आउटफिट के साथ डीप नेकलाइन थाई-हाई स्लिट है. जिसे उन्होंने मैचिंग एयरिंग और हील्स के साथ कैरी किया. उन्होंने इससे पहला अपना एक वीडियो भी शेयर किया था.
कियारा आडवाणी क्यों पहुंची हैं कान्स
बीते मंगलवार गुरुवार को कियारा आडवाणी फ्रांस के लिए रवाा हुई थीं. उन्होंने विमेन इन सिनेमा गाला डिनर में इंडिया को रिप्रेंट किया. ये इवेंट दुनियाभर की नामी महिलाओं को एक साथ लाता है जिन्होंने एंटरटेनमेंट फील्ड में योगदान दिया हो.
कियारा आडवाणी कामकाज
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रामचरण के अपोजिट गेम चेंजर फिल्म में नजर आएंगी. इस पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा को एस शंकर ने डायरेक्ट किया है. ये एक्ट्रेस का तेलुगू डेब्यू भी होगा. इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की वॉर 2 से स्पाई यूनिवर्स में भी कदम रखने वाली है. कियारा के पास डॉन 3 जैसी बड़ी फिल्में भी हैं.

प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी