कौशल्यानंद गिरि बनी किन्नर अखाड़ा की महाकुंभ प्रभारी
प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने तीर्थराज प्रयागराज में जनवरी-2025 में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष और उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना) मां को प्रभारी मनोनीत किया है, जो तीर्थराज प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में होने वाले महाकुंभ में अखाड़ा का सभी कार्य संभालेंगी।
महाकुंभ में देश और विदेश के लाखों शिष्य और श्रद्धालु आ रहे
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि महाकुंभ में देश और विदेश के लाखों शिष्य और श्रद्धालु आ रहे हैं जो माहभर शिविर में रहकर कल्पवास, गंगा, संगम स्नान और पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा का विकास और संगठन मजबूत हुआ है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि जूना अखाड़ा के साथ किन्नर अखाड़ा का नगर प्रवेश तीन नवंबर को है। इस दौरान किन्नर अखाड़ा के सभी महामंडलेश्वर, मण्डलेश्वर, महंत, पीठाधीश्वर, श्रीमहंत, सहित अन्य सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन