करण जौहर ने फिल्म 'धड़क 2' का किया एलान
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसमें फिल्म का एक टीजर वीडियो साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह कहानी है थोड़ी अलग, क्योंकि एक था राजा, एक थी रानी-जात अलग थी...खतम कहानी'। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि किसी दुख भरी कहानी पर आधारित होगी। शुरुआत में खून से लिखा आता है, 'एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी'। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'जो सपना तुम देख रही हो विधि, उसमें मेरे लिए कोई जगह नही है।' जवाब मिलता है, 'तो फिर तुम ही बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं?' गाना चलता है, 'दुनिया अलग है मेरी तुम्हारी- कैसे मिलेंगे आग और पानी'।इस फिल्म को जी स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और क्लाउड 9 पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म को लेकर जानकारियां साझा की गई हैं।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम