कंगना रनोट प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचीं अयोध्या, एक्ट्रेस ने लगाई मंदिर में झाड़ू
22 जनवरी देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा है। इस एतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बी-टाउन क्वीन कंगना रनोट भी राम की नगरी पहुंच गई हैं।
राम की भक्ति में डूबीं कंगना रनोट
कंगना रनोट शनिवार को ही राम की धरती पर पहुंच गई थीं। आज वह रामभद्राचार्य से मिलीं और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में कंगना को रामभद्राचार्य का नमन करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने उन्हें गले लगाया और उनसे आशीर्वाद लिया।
हनुमान यज्ञ में शामिल हुईं कंगना रनोट
फोटोज शेयर करते हुए 'तेजस' एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात हुई, उनका आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं । आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।"
कंगना रनोट ने लगाई मंदिर में झाड़ू
श्री रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के बाद कंगना रनोट ने हनुमान मंदिर में अपनी सेवा दी। उन्होंने मंदिर के कोने-कोने में झाड़ू लगाया। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हनुमान के मंदिर में सफाई की, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा हो गई।"
इस दौरान कंगना रनोट लाल और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सोने के गहने, जूड़ा और बड़ी लाल बिंदी से पूरा किया था। ट्रेडिशनल अवतार में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की तो वह आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ कंगना डायरेक्शन भी कर रही हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। मूवी में वह इंदिरा गांधी बनी हैं। वह तमिल फिल्म Vettaiyan में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद