फूलपुर लोकसभा सीट से जगन्नाथ होंगे बसपा प्रत्याशी
फूलपुर । फूलपुर संसदीय सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। जगन्नाथ पाल कांशीराम के नजदीकी लोगों में से रहे हैं। यहां तक कि कांशीराम जब फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे तब उनके केंद्रीय भोजनालय और केंद्रीय कार्यालय का संचालन जगन्नाथ पाल के घर से ही किया गया था।
बसपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर ओबीसी वोटरों को अपनी ओर खींचने का प्रयास भी किया है जो विपक्षी दलों के लिए चुनौतियां पेश करेगा। जगन्नाथ पाल का भले ही पहला लोकसभा चुनाव हो लेकिन कांशीराम से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने राजनीति के सभी दांवपेच सीखे हैं। बकौल जगन्नाथ उन्हें याद नहीं कि बसपा से कब जुड़े, लेकिन यह याद है कि 1988 में जब सेंट जोसेफ कॉलेज में कांशीराम का कार्यक्रम हुआ था तो वह भी शामिल हुए थे। तभी से उनसे जुड़ गए। सेना में नौकरी के दौरान पैर में चोट लग जाने से उन्होंने 1993 में सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वे राजनीति में सक्रिय हो गए। वह बसपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 1995 से 1997 तक बसपा के विधानसभा महासचिव, 1997 से 1999 तक जिला उपाध्यक्ष रहे। अलग-अलग समय में मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, देवी पाठन मंडल के जोन प्रभारी रहे और वर्तमान में प्रयागराज मंडल के जोन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
जगन्नाथ बहादुरपुर ब्लॉक के ग्रामसभा अमरसापुर से वर्ष 1995 से 2005 तक दो बार प्रधान भी रह चुके हैं। सहसों के कसेरुआ कला में विकास इंटर कॉलेज और यूनिक पब्लिक स्कूल नाम से हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से उनके दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जगन्नाथ का कहना है कि देश में खुशहाली केवल बसपा की सरकार ही ला सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती कहती हैं कि हर परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी ही चाहिए। यह सपना साकार हुआ तो गरीबों को 5 किलो राशन के लिए दिन भर लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना होगा। बल्कि वे खुद 50 किलो राशन खरीद सकेंगे। जगन्नाथ ने कहा कि वह सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, किसान, रोजगार, स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में