ईशा अंबानी ने नेरूल स्थित कृष्ण काली मंदिर में की पूजा
अंबानी परिवार इस वक्त लगातार मीडिया में छाया हुआ है। अनंत अंबानी की शादी की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है और इसे लेकर लगातार खबरें सुर्खियां बन रही हैं। इस बीच अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी भी चर्चा में आ गई है। ईशा अपने दादा और माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपना नाम बना चुकी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। वह अक्सर फैशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। हाल में ही वह एक मंदिर में पूजा-अर्चना करती नजर आई हैं।
बीते रविवार को उन्हें नवी मुंबई के नेरूल में कृष्ण काली मंदिर में देखा गया था। वह एक सामाजिक कार्य के लिए यहां पहुंची थीं। कहा जा रहा है कि वह मंदिर में मशहूर व्यवसायी भारत जे मेहरा के साथ नजर आई थीं, जिन्होंने इस मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद ईशा और भारत ने इस मंदिर में माथा भी टेका था। ईशा को इस दौरान मंदिर में पूजा-आराधना करते देखा गया।
इस दौरान ईशा आरामदायक परिधान में नजर आई थीं। उन्होंने गुलाबी रंग की कॉटन ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर सिल्वर रंग की डिजाइन बनी हुई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ था। इस दौरान उनके साथ उनके पति आनंद पीरामल भी मंदिर में प्रवेश करते नजर आए। उन्होंने नारंगी रंग की टीशर्ट और काली पैंट पहना हुआ था।
मंदिर के अंदर की कुछ झलकियों में ईशा को पूरी ईमानदारी से पूजन विधियों को पूरा करते देखा गया। इस दौरान मंदिर को काफी खूबसूरती से सजाया गया था। मंदिर को फूलों की मालाओं से खूबसूरती से सजाया गया था। इस मौके पर भारत जे. मेहरा ने नवी मुंबई के नेरुल में ग्रामीणों के लिए मानसून को देखते हुए खास मदद भी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 30,000 राशन किट, तिरपाल और छाते बांटे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन