ईरान ने इराक पर दागी कई बैलिस्टिक मिसाइल, चार की मौत
ईरान ने सोमवार देर रात उत्तरी इराक और सीरिया में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने कहा कि उसने अर्बिल में जासूसों के मुख्यालय और ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया है।
हमले में मारे गए चार लोग
कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा कि ईरान के हमलों में चार नागरिक मारे गए और छह लोग घायल हो गए हैं। ये मिसाइलें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई।
ईरान के हमले में तबाह हुए कई ठिकानें
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि उसने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में कई ठिकानें पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। एक अन्य बयान में दावा किया गया कि उन्होंने इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर भी हमला किया है।
अर्बिल में दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलें
एक इराकी अधिकारी ने बताया कि अर्बिल में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई है। ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के एक अधिकारी ने कहा कि 10 मिसाइलें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं। उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा लॉन्च की गई थी।
अमेरिका ने की हमले की निंदा
वहीं, अमेरिका ने सोमवार को ईरान के हमलों की निंदा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इराक के उत्तरी शहर अर्बिल के पास ईरान ने हमले किए। हम ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा करते हैं। अमेरिका इराक और कुर्दिस्तान सरकार का समर्थन करते हैं।
दो आत्मघाती विस्फोटों में गई थी 84 लोगों की जान
इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने इस महीने की शुरुआत में ईरानी जनरल की स्मृति में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान हुए दो आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें 84 लोग मारे गए थे और 284 अन्य घायल हो गए थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही