आईओबी करेगा विस्तार, जल्द होगी 1,100 नई नियुक्तियां
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बैंक का प्रदर्शन बीते ढाई वर्षों में लगातार बेहतर हुआ है। इस दौरान बैंक ने 85 लाख नए चालू और बचत खाते खोले हैं, जिनमें 24,000 करोड़ रुपए की जमा राशि है। इनमें से 95 फीसदी खाते बचत खाते हैं, जिस पर ब्याज खर्च कम होता है। 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओबी का शुद्ध लाभ 57.79 फीसदी बढ़कर 1,226 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, बैंक की सकल एनपीए दर घटकर 1.83 फीसदी रह गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 2.72 फीसदी थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 20.53 फीसदी बढ़कर 3,059 करोड़ रुपए रही और कुल कर्ज में 20.79 फीसदी की वृद्धि हुई। बैंक अब तेजी से देशभर में विस्तार कर रहा है। अगले 6-8 महीनों में 234 नई शाखाएं बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में खोली जाएंगी। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में 1,100 नई नियुक्तियां की जा रही हैं, जिनमें से लगभग आधे लोग पहले ही शामिल हो चुके हैं।

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा