भारत धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही रचेगा इतिहास
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच सीरीज को प्रभावी तरीके से जीतने का एक मौका होगा। भारतीय टीम ने पहले ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेगी। दरअसल, भारत को पहले टेस्ट में करारी हार मिली थी और इसके बाद रोहित एंड कंपनी जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी तीनों मैच जीते।धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों की बराबरी करने का मौका है। दरअसल, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद अब तक दो ही टीमों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते हैं। दो टीमों ने ऐसा तीन बार किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा दो बार और इंग्लैंड ने एक बार किया है। पिछली बार ऐसा 112 साल पहले इंग्लैंड ने किया था। उन्होंने 1912 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मुकाबले जीते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा-1897/98 में और 1901/02 में किया था।अब भारत के पास इन दोनों टीमों की बराबरी करने का मौका है। टीम इंडिया के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही