सोभा को आयकर विभाग ने भेजा 46 करोड़ का नोटिस
नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड को आयकर विभाग ने लगभग 46 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस भेजा है। नोटिस बेंगलुरु में सेंट्रल सर्कल-1(4) के आयकर उपायुक्त ने जारी किए हैं। नोटिस वित्त वर्ष 2016-17 और 2022-23 के आकलन से संबंधित हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के तहत वित्त वर्ष 2016-17 और 2022-23 से संबंधित क्रमशः 13.12 करोड़ रुपये और 32.68 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस मिले हैं। सोभा ने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा में उक्त आदेशों के खिलाफ आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी के संचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा। बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम