ILT20: एमआई एमिरेट्स ने शारजाह वॉरियर्स को 106 रन से हराया
बाएं हाथ के कैरिबियाई स्पिनर अकील हुसैन की शानदार गेंदबाजी के दम पर एमआई एमिरेट्स ने आईएलटी-20 मुकाबले में शुक्रवार को शारजाह वॉरियर्स पर 106 रन की बड़ी जीत दर्ज की। अकील ने चार विकेट चटकाए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और वकार सलामखली ने दो-दो विकेट लिए।
वॉरियर्स के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। उनकी लचर बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। उसकी ओर से निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। एमआई के 180 रन के जवाब में वॉरियर्स की पूरी टीम 12.1 ओवर में 74 रन ही बना सकी।
कुसल परेरा और फ्लेचर की तूफानी पारी
एमआई एमिरेट्स ने शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जी फाइव व एंड पिक्चर्स पर प्रसारित मुकाबले में दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद वसीर का विकेट गंवाने के बाद कुसल परेरा और आंद्रे फ्लेचर ने स्विंग का मुकाबला किया तो पावरप्ले में बल्लेबाजी करना आसान हो गया।
जवादुल्लाह ने चटकाए तीन विकेट
जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई इन दोनों बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। कुसल परेरा और आंद्रे फ्लेचर दोनों ने 42-42 रन की पारी खेली। जवादुल्लाह ने तीन विकेट चटकाए।

राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन