महिला अधिवक्ता आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
लखनऊ । यूपी में लखनऊ की पुलिस ने कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला अधिवक्ता माया की मौत के मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। माया का पति सुरेश इटौंजा के गोहना खुर्द का रहने वाला था। उसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। फेसबुक पर आत्महत्या के बारे में विडियो अपलोड करने वाली माया ने सुरेश और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ एक सूइसाइड नोट भी लिखा था। भाई इंद्रपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जानकीपुरम के चौधरी का पुरवा निवासी माया की 2013 में सुरेश से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सुरेश माया को प्रताड़ित करने लगा था। सुरेश ने इतना परेशान किया की माया ससुराल से अपने भाई इंद्रपाल के पास रहने चली गई। पिछले 10 वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। माया ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। माया को बिना तलाक दिए सुरेश ने 5 वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से वह काफी परेशान थी। गुरुवार को कोर्ट में पेशी थी। जज के सामने दोनों पक्षों में बहस हुई इसके बाद माया कोर्ट रूम से निकल गई। कहीं सुनसान जगह उसने विडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया इसके बाद बहुखंडी और साउथ बिल्डिंग को जोड़ने वाले ब्रिज से कूदकर उसने जान दे दी। भाई इंद्रपाल ने बताया कि माया के बैग से छह पन्नों का सूइसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। नोट में माया ने अपनी मौत का जिम्मेदार सुरेश और उसकी दूसरी पत्नी को ठहराया है। इंस्पेक्टर मिश्रा का कहना है कि इंद्रपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी पत्नी की तलाश की जा रही है।

यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान