'यकीन करना मुश्किल,' क्यों गुस्सा हुए रवि शास्त्री
नई दिल्ली। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। जसप्रीत बुमराह को वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। इस बदलाव पर पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि यह बदलाव हैरान करने वाला है, क्योंकि यह भारत के लिए मस्ट विन मैच है।
मैच शुरू होने के दौरान पूर्व भारतीय हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह फैसला चौंकाने वाला और हैरान करने वाला है। हालांकि, उनका मानना है कि यह हेड कोच, कप्तान और टीम मैनेजमेंट का फैसला है। इसके बावजूद भी शास्त्री ने कहा कि इस बदलाव की कोई जरूरत नहीं थी।
'मस्ट विन मैच'
शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा, यह बदलाव चौंकाने वाला। हैरान करने वाला फैसला है। ये हेड कोच और कप्तान और टीम मैनेजमेंट का फैसला होता है, लेकिन यह मस्ट विन मैच है। मुझे नहीं लगता की इतने बदलाव किए जाने की जरूरत थी। इस बड़े मैच से बुमराह को बाहर रखना बिल्कुल भी सही नहीं है।
'इस पर यकीन करना मुश्किल'
बता दें कि जब जसप्रीत बुमराह के दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिए जाने की खबरें आईं थी तभी शास्त्री ने इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि आपके दुनिया का सबसे बेस्ट गेंदबाज और उसे महत्वपूर्ण मैच से बाहर बैठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर यकीन करना बहुत कठिन है और मैं इसके खिलाफ हूं।
गौरतलब हो कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। चोट की वजह से साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नंबर-3 की जिम्मेदारी करुण नायर को दी गई है। शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठाया गया है। टीम में नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को शामिल किया गया है।

सत्ता समीकरण साधने में क्यों कारगर मानी जाती है ‘सेटिंग’?
चाहत में पागलपन या सोची-समझी साजिश? मर्डर केस में बड़ा खुलासा
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह