मुकेश अंबानी से सिर्फ एक पायदान पीछे गौतम अडानी
मुंबई । शेयर बाजार में तेजी के बीच भारतीय उद्योगपतियों की नेटवर्थ में भी बंपर इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखाई दी है। जिसका सीधा फायदा गौतम अडानी की नेटवर्थ में हुआ है।
ताजा ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में गौतम अडानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। पहले उन्होंने 100 बिलियन डॉलर के क्लब में फिर से एंट्री मारी और फिलहाल उनकी नेटवर्थ 109 बिलियन है। यानी करीब हफ्तेभर में अडानी की संपत्ति में 9 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
अडानी फिलहाल ब्लूमबर्ग के अरबपतियों की लिस्ट में 13वें पायदान पर हैं। अडानी से सिर्फ एक कदम आगे मुकेश अंबानी है। फिलहाल मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 114 बिलियन डॉलर है। अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश से संपत्ति में गौतम अडानी करीब 5 बिलियन डॉलर पीछे हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 12वें पायदान पर मुकेश अंबानी हैं, जबकि 13 पायदान पर अडानी हैं। बता दें, इस हफ्ते अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में थोड़ा दबाव देखने मिल रहा है। शेयर बाजार में भी रिकॉर्ड हाई लगने के बाद मुनाफावसूली हावी है।

यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान