लहसुन की कीमत में 100 से 150 रुपए किलो की गिरावट
नई दिल्ली । लहसुन की बढ़ रही कीमतों से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना है। कारोबारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान से लहसुन की नई फसल की सप्लाई शुरू हो गई है। जिससे थोक मंडी में लहसुन की कीमत में 100 से 150 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल लहसुन की कम फसल हुई थी। इसके चलते चार महीने पहले ही लहसुन की सप्लाई कम होने लगी, जिसके कारण धीरे-धीरे लहसुन के दाम बढ़ने लगे थे। एक लहसुन कारोबारी ने बताया कि थोक मंडी में पिछले दो हफ्ते पहले लहसुन की कीमत ने प्रति किलो 300 रुपए का आंकड़ा छू लिया था। इस वजह से कई रिटेल बाजार में दाम 500 रुपए प्रति किलो से अधिक पहुंच गया था लेकिन अब मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान से लहसुन की नई फसल की सप्लाई शुरू हो गई है। इससे आजादपुर मंडी में लहसुन 80 से 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। मध्य प्रदेश से रोजाना मंडी में करीब 20 ट्रक लहसुन की सप्लाई हो रही है। साथ ही राजस्थान से भी 5 से 8 गाड़ी लहसुन की सप्लाई हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लहसुन की कीमत में और कमी आएगी। उधर, प्याज के दाम में अब तेजी आने लगी है। आजादपुर सब्जी मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आजादपुर मंडी में आने वाले प्याज के थोक दाम में बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार के प्याज निर्यात के फैसले से अचानक मंडियों में प्याज के दाम बढ़ गए हैं।

विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित