टाटा ग्रुप के चार शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही
मुंबई । टाटा समूह की कई कंपनियों के शेयर में बीते दिन तेजी देखी गई। बाजार में टाटा समूह की 18 लिस्टेड स्टॉक्स में से 17 में तेजी देखी गई। टाटा ग्रुप के 4 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। ये स्टॉक्स थे टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, टाटा मोटर्स और इंडियन होटल्स हैं, इनमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बता दें कि बाजार में टाटा ग्रुप को लेकर एक खास खबर के बाद शेयरों में उछाल देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जल्द टाटा ग्रुप की टाटा संस भी घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। बाजाविके जानकारों का कहना है कि इसी खबर के बाद से ही टाटा ग्रुप शेयरों में तेजी देखी गई है। जल्द ही टाटा ग्रुप की टाआ संस् अपना आईपीओ ला सकती है। देश में कई कंपनियां अपनी बढ़ती वैल्यूएशन का फायदा उठाते हुए शेयर बेचने की योजना बना रही हैं। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत में आईपीओ की संख्या दोगुनी से भी अधिक होकर 56 हो गई है। टाटा संस के लिस्टेड निवेश का बाजार मूल्य 16 ट्रिलियन रुपये होने का अनुमान है। इसकी निजी हिस्सेदारी का मूल्य 1-2 ट्रिलियन रुपये होने का अनुमान है। निवेशकों को होल्डिंग कंपनी के लिए 30-60 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल सकता है। टाटा संस का 96 अरब डॉलर का मूल्यांकन इसे भारत का सबसे मूल्यवान ग्रुप बना देगा।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव